चाइनीज ग्रैंड प्रिक्स-2015

प्रश्न- फार्मूला-1 रेस के चाइनीज ग्रैंड प्रिक्स-2015 का खिताब किसने जीता?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) निको रोसबर्ग
(c) सेबेस्टियन वेट्टल
(d) फिलिप मासा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • सत्र 2015 के तीसरे फार्मूला-1 रेस चाइनीज ग्रैंड प्रिक्स 12 अप्रैल, 2015 को शंघाई इंटरनेशनल सर्किट शंघाई (चीन) में संपन्न हुई।
  • मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लुईस हैमिल्टन ने यह रेस जीत ली।
  • मर्सिडीज के ही चालक निको रॉसबर्ग (जर्मनी) दूसरे तथा फेरारी चालक सेबेस्टियन वेट्टल (जर्मनी) तीसरे स्थान पर रहे।
  • ध्यातव्य है कि लुईस हैमिल्टन ने चौथी बार (2008, 2011, 2014 व 2015) चाइनीज ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जीता है।
  • हैमिल्टन के कॅरियर का यह 35वां ग्रैंड प्रिक्स खिताब है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/championship/results/2015-race-results/2015-china-results/race.html
http://en.wikipedia.org/wiki/2015_Formula_One_season
http://www.f1-grandprix.com/?p=47278