गोवा समुद्रीय संगोष्ठी, 2018

प्रश्न-गोवा समुद्रीय संगोष्ठी, 2018 के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से क्या सही है/हैं?
1. यह संगोष्ठी प्रथम बार आयोजित की गई है।
2. इस संगोष्ठी में भारत के सभी पड़ोसी देश के नौसेनाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2018 को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनीला लांबा ने आईएनएस मांडवी पर गोवा समुद्रीय संगोष्ठी, 2018 (Goa Maritine Symposium) का उद्घाटन किया।
  • इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ-साथ हिन्द महासागर क्षेत्र में पड़ोसी राष्ट्रों के नौसेनाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधियों एवं समुद्री एजेंसियों के मध्य वार्ता को प्रोत्साहित करते हुए समुद्री क्षेत्रीय कार्यप्रणाली में रचनात्मक भूमिका निभाना है।


  • इस वर्ष इस संगोष्ठी की थीम थी – हिन्द महासागर क्षेत्र में मजबूत समुद्रीय भागीदारी को प्रोत्साहित करना।
  • इस अवसर पर नौसेना प्रमुख ने ‘नेवल वार कॉलेज जर्नल’ भी जारी किया। इस जर्नल में समुद्रीय रणनीति और सुरक्षा के बारे में लेखकों और विचारकों के सिद्धांतों एवं लेखों का संग्रह है।
  • इस संगोष्ठी में नई समुद्रीय चुनौतियों से निपटने हेतु हिन्द महासागरीय क्षेत्रीय नौसेनाओं में क्षमता निर्माण के साथ-साथ आपसी तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

लेखक – ललिन्द्र कुमार

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=184108