खेलो इंडिया विंटर गेम्स‚ 2024

प्रश्न – खेलो इंडिया विंटर (शीतकालीन) गेम्स‚ 2024 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) खेलो इंडिया विंटर गेम्स‚ 2024 का आयोजन 2 चरणों में लेह‚ लद्दाख (2-6 फरवरी‚ 2024 तक) और गुलमर्ग (जम्मू और कश्मीर) (21-25 फरवरी‚ 2024तक) में किया गया।
(b) इसमें आर्मी ने 10 स्वर्ण सहित कुल 21 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
(c) उत्तर प्रदेश तेलंगाना के साथ पदक तालिका में संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहा।
(d) इसमें दो चरणों में कुल 12 स्पर्धाएं आयोजित हुईं।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • आर्मी टीम ने पुरुष आइस हॉकी का खिताब‚ जबकि आईटीबीपी टीम ने महिला आइस हॉकी का खिताब जीता।
  • कर्नाटक की भवानी थेक्कडा नंजुंदा ने नॉर्डिक स्कीइंग स्पर्धा में 3 स्वर्ण पदक जीते।
  • लद्दाख में पहली बार खेलो इंडिया विंटर (शीतकालीन) खेल का आयोजन किया गया।
  • 2 फरवरी‚ 2024 को उद्‌घाटन समारोह लद्दाख के नवांग दोरजे स्टोबदान स्टेडियम में आयोजित हुआ।

लेखक -विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://winter.kheloindia.gov.in/medal-tally/sport-wise

https://winter.kheloindia.gov.in/about-winter-games

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2001949