खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स‚ 2021

प्रश्न-24 अप्रैल‚ 2022 से 3 मई‚ 2022 के मध्य आयोजित खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स‚ 2021 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका आयोजन जैन विश्वविद्यालय‚ बंगलुरु में किया गया।
(b) इसका उद्‌घटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
(c) इन खेलों का आधिकारिक शुभंकर ‘वीरा’ था।
(d) जैन विश्वविद्यालय 20 स्वर्ण‚ 7 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 अप्रैल‚ 2022 से 3 मई‚ 2022 के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स‚ 2021 (दूसरा संस्करण) का आयोजन जैन विश्वविद्यालय बंगलुरु‚ कर्नाटक में किया गया।
  • 24 अप्रैल‚ 2022 को इसका उद्‌घाटन के अवसर पर वर्चुअल तीरके से अपना संदेश दिया।
  • इसमें कुल 20 खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुई।
  • इस संस्करण में पहली बार योगाशन और मतलखंभ को भी शामिल किया गया था।
  • आधिकारिक शुभांकर- वीरा
  • इस गेम्स के एंथम को चंदन शेट्टी और निखिल जोशी ने गाया था।
  • सभी प्रतिस्पर्धाएं श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित हुई।
  • इसमें देश भर के 189 विश्वविद्यालयों के लगभग 3900 पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
  • दूसरा संस्करण देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय खेल एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में आयोजित हुआ।
  • दूसरे संस्करण में पदक तालिका में शीर्ष तीन विश्वविद्यालय
  • यूनिवर्सिटी गेम्स में पहला स्वर्ण पदक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की कोमल कोहर ने जीता।
  • भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 45 किग्रा. भार वर्ग में कोहर ने तीनों श्रेणियों में (स्नैच‚ एंड जर्क) 160 किग्रा वजन उठाकर रिकार्ड तोड़ा और स्वर्ण पदक जीता।
  • ङ्क्षहिलाओं के 87 किग्रा. से अधिक भार वर्ग में ऐन मारिया ने क्लीन एंड जर्क श्रेणी में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा।
  • उन्होंने 129 किग्रा. भार उठाकर मनप्रीति कौर के 128 किग्रा. के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
  • मनप्रीत कौर ने यह रिकार्ड इस वर्ष के प्रारंभ में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाया था।
  • पुरुषों की हॉकी स्पर्धा का स्वर्ण पदक बैंगलोर सिटी सूनिवर्सिटी ने गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी‚ पंजाब को 3-0 से पराजित कर जीता है।
  • योगासन में महिलाओं की स्पर्धा में सवित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी ने स्वर्ण पदक जीता।
  • भारत की शीर्ष धाविका दुती चंद्र ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी का प्रतिनिधित्व किया 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • महिलाओं की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में जैन विश्वविद्यालय की प्रिया मोहन ने स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक कोटा विश्वविद्यालय ने जबकि महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जीता है।
  • जैन विश्वविद्यालय के तैराक शिवा श्रीधर ने सर्वाधिक 7 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते।
  • महिलाओं की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में जैन विश्वविद्यलय की प्रिया मोहन ने स्वण्र पदक जीता।
  • पुरुषों की कबड्डी प्रयिोगिता का स्वर्ण पदक कोटा विश्वविद्यालय ने जबकि महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का स्वण्र पद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यलय ने जीता है।
  • जैन विश्वविद्यालय तैराक शिवा श्रीधर ने सर्वाधिक 7 स्वर्ण 2 रजत पदक जीते।
  • महिला तैराक श्रुंगी बांदेकर ने 4 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई।
  • समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/bangalore/pics-khelo-india-university-games-2021-in-bengaluru-inauguration-of-event/article65356158.ece/photo/1/