खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020

Panjab University takes top honours at inaugural Khelo India University Games

प्रश्न-22 फरवरी, 2020 से 1 मार्च, 2020 के मध्य खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2020 के पहले संस्करण में कौन विश्वविद्यालय पदक तालिका में शीर्ष पर रहा?
(a) पंजाब यूनिवर्सिटी, पंजाब
(b) सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र
(c) पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला
(d) मंगलौर, यूनिवर्सिटी, कर्नाटक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 22 फरवरी, 2020 से 1 मार्च, 2020 के मध्य खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2020 के पहले संस्करण का आयोजन कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर, ओडिशा में किया गया।
  • इसमें कुल 17 खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुईं।
  • 22 फरवरी, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के माध्यम से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन किया।
  • इसके पहले संस्करण में पंजाब विश्वविद्यालय, पंजाब कुल 46 पदक (17 स्वर्ण, 19 रजत, 10 कांस्य) प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
  • साबित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा, जिसने कुल 37 पदक   (17 स्वर्ण, 11 रजत, 9 कांस्य) पदक प्राप्त किए।
  • पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला, पंजाब ने कुल 33 पदक (13 स्वर्ण, 6 रजत, 14 कांस्य) प्राप्त कर पदक तालिका में तीसरे स्थान (सेकंड रनर अप) पर रहा।
  • समापन समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा उपस्थित थे।
  • इसमें भारत की स्टार धाविका दुती चंद ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) का प्रतिनिधित्व किया और 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।
  • 6 जनवरी, 2020 को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और ओडिशा के मुख्यमंत्री ने इस गेम्स के लोगो और जर्सी का अनावरण किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/athletics/khelo-india-university-games-2020-medals-dutee-chand-panjab-university-siddhant-sejwal-sadhvi-dhuri-harmila-bains-narendra-pratap-sanket-mahadev-sargar/article30957735.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/impressive-ceremony-brings-khelo-india-university-games-to-close-panjab-university-clinch-championship-in-dramatic-fashion/articleshow/74428689.cms