कोरोना जांच हेतु इंफ्रारेड सेंसर गन

Naval Dockyard Mumbai designs low cost Temperature Gun

प्रश्न – नौसेना के कहां स्थित डॉकयार्ड ने अपने प्रवेश द्वारों पर बड़ी संख्या में कर्मियों की स्क्रीनिंग हेतु इंफ्रारेड सेंसर गन डिजाइन की है?
(a) कोचीन
(b) विशाखापत्तनम
(c) मुंबई
(d) कोलकाता
उत्तर- (c)
सम्बंधित तथ्य

  • 2 अप्रैल 2020 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार नौसेना के मुंबई स्थित डॉकयार्ड ने अपने प्रवेश द्वारों पर बड़ी संख्या में कर्मियों की स्क्रीनिंग हेतु इंफ्रारेड सेंसर गन डिजाइन की है।
  • कोरोना जांच हेतु डॉकयार्ड द्वारा खुद के उपलब्ध संसाधनों से विकसित इस गन की कीमत ₹1000 से भी कम है।
  • यह 0.02 डिग्री सेल्सियस तक के शारीरिक तापमान को सटीकता के साथ नापने में सक्षम है।
  • यह एक प्रकार का थर्मामीटर है जो किसी के शारीरिक संपर्क में आए बिना ही उसके शरीर के तापमान की जांच कर लेता है।
  • इसमें एक इंफ्रारेड सेंसर और एक एलईडी डिस्प्ले लगा हुआ है जो एक माइक्रोकंट्रोलर के साथ जुड़ा हुआ है।
  • या इंफ्रारेड तापमान सेंसर गन 9 वोल्टेज क्षमता वाली बैटरी पर चलता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1610157