केंद्रीय बैंकों के लिए ग्रीन बांड फंड

Green bond funds for central banks were introduced by Bank of International Settlements.
प्रश्न-केंद्रीय बैंकों के लिए किस संस्था ने ग्रीन बांड फंड जारी किया?
(a) आईएमएफ
(b) विश्व बैंक
(c) एशियन डेवेलपमेंट
(d) बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 26 सितंबर, 2019 को बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स द्वारा केंद्रीय बैंकों के लिए ग्रीन बांड फंड की शुरुआत की गई।
  • ग्रीन बांड फंड का उद्देश्य केंद्रीय बैंकों को अपनी भंडार संपत्ति और मूल्य को नष्ट किए बिना आरक्षित प्रबंधन में पर्यावरणीय स्थिरता शामिल करना है।
  • ग्रीन बांड एक ऐसा बांड है जिसे पर्यावरण के अनुकूल परियोजनाओं को स्वच्छ जल, नदी और आवास सुविधा ऊर्जा दक्षता, भूमि अधिग्रहण, नवीकरणीय ऊर्जा आदि के शमन के लिए उपयोग किया जाता है।
  • ग्रीन बांड फंड जलवायु अनुकूल निवेशों के माध्यम से ग्रीन वित्त विकसित करने के लिए एक ओपेन-एंडेड बांड है।
  • इसके लिए केंद्रीय बैंकों के एक वैश्विक समूह से परिसपंत्तियों का पूल तैयार किया गया है।
  • यह स्विस कानून के तहत संचालित होगा।
  • इसका स्वामित्व 60% बैंकों के पास है जिसे बीआईएस के संपत्ति प्रबंधन निकाय द्वारा प्रबंधित किया गया है।
  • इसका मूल्य अमेरिकी डॉलर में दर्शाया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में ग्रीन बांड का बाजार 50 बिलियन डॉलर था जो वर्ष 2018 में बढ़कर 230 बिलियन डॉलर तक हो गया था।
  • विश्व बैंक ने वर्ष 2008 में सर्वप्रथम ग्रीन बांड जारी किया था।
  • बीआईएस
  • केंद्रीय बैंकों के बीच सहयोग और विचारों के आदान-प्रदान हेतु बीआईएस की स्थापना वर्ष 1930 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय बेसल, स्विटजरलैंड में स्थित है।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bis.org/press/p190926.htm

https://www.firstpost.com/tech/science/bank-of-international-settlements-will-set-up-green-bond-funds-for-central-banks-7412271.html

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/bis-sets-up-green-bond-fund-for-central-banks-119092601574_1.html