कृषि कुंभ, 2019

Agriculture kumbh 2019

प्रश्न-9-11 फरवरी, 2019 के मध्य कृषि कुंभ, 2019 का आयोजन कहां किया गया?
(a) लखनऊ
(b) पटना
(c) मोतिहारी
(d) फरीदाबाद
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9-11 फरवरी, 2019 के मध्य कृषि कुंभ, 2019 का आयोजन गांधी मैदान, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार में किया गया।
  • 9 फरवरी, 2019 को इसका उद्घाटन बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
  • इसमें विभिन्न राज्यों से 15 हजार से अधिक किसान और लगभग 200 कृषि वैज्ञानिकों ने भागीदारी की।
  • इसका आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान, मोतिहारी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) द्वारा किया गया।
  • कृषि कुंभ का उद्देश्य कृषि में आधुनिक तकनीकों और विविधता को बढ़ावा देना था जिससे किसानों को आय दुगुनी करने में सहायता प्राप्त हो सके।
  • कृषि कुंभ में किसानों को आमदनी दोगुनी करने हेतु नई तकनीक के विषय में जानकारी प्रदान करने के साथ ही मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, महिला सशक्तिकरण, उन्नत बीज तथा आजीविका मिशन के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://icar.org.in/content/mega-agricultural-show-krishi-kumbh-2019-organized