किसी एक वित्त वर्ष में वस्तुओं के निर्यात का रिकॉर्ड

प्रश्न-21 मार्च‚ 2022 तक वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में भारत में वस्तुओं के निर्यात में कितनी वृद्धि हुई है?
(a) 25 प्रतिशत
(b) 28 प्रतिशत
(c) 32 प्रतिशत
(d) 37 प्रतिशत
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य-

  • 21 मार्च‚ 2022 को भारत ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 400.8 अरब डॉलर के वस्तुओं का निर्यात कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
  • यह पहली बार है जब निर्यात का आंकड़ा 400 अरब डॉलर से अधिक हो गया है।
  • वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में निर्यात में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • वित्त वर्ष 2020-21 में निर्यात 292 अरब डॉलर रहा था।
  • इससे पूर्व भारत में वित्त वर्ष 2018-19 में सबसे अधिक 330.07 अरब डॉलर मूल्य के वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात कर रिकॉर्ड बनाया था।
  • भारत के प्रमुख निर्यात उत्पादों में पेट्रोलियम‚ इंजीनियरिंग‚ चमड़ा‚ इलेक्ट्रॉनिक‚ कॉफी‚ प्लास्टिक‚ सभी टेक्सटाइल एवं रेडिमेड कपड़े‚ मांस‚ डेयरी उत्पाद‚ समुद्री उत्पाद और तंबाकू शामिल हैं।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1822664