कन्हैयालाल सेठिया सम्मान, 2018

प्रश्न-हाल ही में किसे साहित्य, संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कन्हैयालाल सेठिया सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) डॉ. विजय वर्मा
(b) दिनेश शर्मा
(c) डॉ. महेंद्र भानावत
(d) डॉ. सुरेंद्र भानावत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 जुलाई, 2018 को साहित्य, संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाविद् डॉ. महेंद्र भानावत को कन्हैयालाल सेठिया सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
  • उन्हें यह सम्मान 16 दिसंबर, 2018 को कोलकाता में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार के तहत उन्हें 51,000 रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • गौरतलब है कि उनके लोक साहित्य संस्कृति एवं कला विषय पर लगभग 100 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

लेखक-विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.bhaskar.com/rajasthan/udaipur/news/latest-udaipur-news-065504-2159742.html
https://udaipurkiran.in/hindi/rajasthan/udaipur/624066/