ओम प्रकाश भसीन पुरस्कार, 2019

AMU Professor Receives Award For Biotechnology Research

प्रश्न- मार्च 2020 में किसे बायोटेक्नोलॉजी में किए गए अनुसंधान के लिए ओम प्रकाश भसीन पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई
प्रोफेसर सादिक खान
प्रोफेसर दीपक मिश्रा
प्रोफेसर असदउल्लाह खान
प्रोफेसर ओबैद सिद्दीकी
उत्तर
संबंधित तथ्य

  • मार्च 2020 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी इकाई के समन्वयक एवं प्रसिद्ध बायोटेक्नोलॉजिस्ट प्रोफेसर असदउल्लाह खान को बायोटेक्नोलॉजी में किए गए अनुसंधान के लिए ओम प्रकाश भसीन पुरस्कार, 2019 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार देशभर के उच्च सम्मानों में से एक माना जाता है और कृषि विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार के साथ ₹1 लाख का नकद इनाम प्रदान किया जाता है।
  • इससे पहले यह पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, एम एस स्वामीनाथन और केजी मेनन सहित प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिकों को दिया जा चुका है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ndtv.com/education/amu-professor-receives-award-for-biotechnology-research-2205057