ऑरोविले फाउंडेशन के संचालक मंडल के अध्यक्ष नामित

Dr. Karan Singh

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे ऑरोविले फाउंडेशन के संचालक मंडल के अध्यक्ष के रूप में पुनः नामित किया?
(a) डॉ. दीपक गुप्ता
(b)डॉ. कर्ण सिंह
(c) डॉ. सुब्बालक्ष्मी श्रीनिवासन
(d)डॉ. यशवर्धन सिन्हा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 दिसंबर, 2016 को केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध विद्वान, राज्यसभा सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह को ऑरोविले फाउंडेशन (Auroville Foundation) के संचालक मंडल के अध्यक्ष के रूप में पुनः नामित किया।
  • उनका कार्यकाल 4 वर्षों का होगा।
  • उल्लेखनीय है कि ऑरोविले फाउंडेशन मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है।
  • ऑरोविले (सिटी ऑफ डॉन) तमिलनाडु तथा केंद्रशासित क्षेत्र पुडुचेरी स्थित एक प्रयोगिक शहर (Experimental City) है।
  • ज्ञातव्य है कि 29 जनवरी, 1991 को केंद्र सरकार ने ऑरोविले फाउंडेशन अधिनियम, 1988 के तहत इसे वैधानिक दर्जा दिया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=154823