ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा वर्ष (2017) का शब्द (World) घोषित

'Youthquake'

प्रश्न-हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित ‘ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी’ ने किस शब्द को वर्ष 2017 के शब्द के रूप में घोषित किया?
(a) यूथक्वेक (Youthquake)
(b) पोस्ट-ट्रुथ (Post-Truth)
(c) स्क्वीज्ड मिडल (Squeezed Middle)
(d) सेल्फी (Selfie)
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15 दिसंबर, 2017 को ‘ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी’ ने शब्द ‘यूथक्वेक’ (Youthquake) को वर्ष 2017 के शब्द के रूप में घोषित किया।
  • यह शब्द पहली बार वर्ष 1960 के दशक में वोग पत्रिका की संपादक डायना व्रीलैंड के द्वारा गढ़ा गया था।
  • उन्होंने इसका प्रयोग फैशन, संगीत और व्यवहार में अचानक परिवर्तन का वर्णन करने के लिए किया था।
  • ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार इस शब्द के उपयोग में हाल ही में एक पुनरुत्थान देखा गया है जो युवावर्ग द्वारा राजनीतिक, सांस्कृतिक, एवं सामाजिक बदलाव के वाहक बनने का वर्णन करता है।
  • वर्ष 2017 के दौरान ‘यूथक्वेक’ (Youthquake) शब्द का रोजाना बोलचाल में उपयेाग पांच गुना बढ़ गया था।
  • यूके (यूनाइटेड किंगडम) में आम चुनाव के दौरान देश के युवाओं के प्रभाव के एक वर्णनकर्ता के रूप में इसका प्रयोग प्रमुखता से बढ़ा।
  • ‘वर्ष का शब्द’ अखबारों, पुस्तकों, ब्लॉकों और स्पोकेन इंग्लिश के ट्रांसस्क्रिप्ट्स (लिप्यंतर) से चुना जाता है।
  • जो एक अभिव्यक्ति के रूप में वर्ष भर बहुत अधिक रुचिकर बना रहा हो।
  • पिछले साल (2016) के शब्द ‘पोस्ट ट्रुथ’ का चुनाव ‘ब्रेक्सिट वोट’ और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद किया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.bbc.com/news/uk-42361859