एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार-2020

CSIR-CDRI Scientist bags SERB Women Excellence Award

प्रश्न-23 फरवरी, 2020 को किस महिला वैज्ञानिक को एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) डॉ. मंजुला श्रीवास्तव
(b) डॉ. नीति कुमार
(c) डॉ. टेसी थामस
(d) डॉ. रेखा सिंह
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 फरवरी, 2020 को सीएसआईआर सीडीआरई, लखनऊ के मॉलिक्यूलर पैरासिटोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी प्रभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीति कुमार को एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार, 2020 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • उन्हें यह पुरस्कार 28 फरवरी, 2020 को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु की महिला वैज्ञानिक को दिया जाता है, जिन्हें विभिन्न राष्ट्रीय अकादमियों से सम्मान प्राप्त हुआ है।
  • इसके तहत महिला शोधकर्ताओं को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड द्वारा 3 वर्षों के लिए 5 लाख प्रतिवर्ष के अनुसंधान अनुदान की सहायता दी जाती है।
  • डॉ. नीति कुमार का अनुसंधान समूह मलेरिया के लिए वैकल्पिक दवा लक्ष्यों के अन्वेषण के लिए मानव मलेरिया परजीवी में प्रोटीन गुणवत्ता नियंत्रण मशीनरी को समझने की कोशिश कर रहा है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=199512
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1604099
https://www.thehindubusinessline.com/news/science/csir-cdri-scientist-bags-serb-women-excellence-award/article30903598.ece