एशियन पैरा खेल, 2018

प्रश्न-हाल ही में संपन्न एशियन पैरा खेल, 2018 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह खेल 6-13 अक्टूबर, 2018 के मध्य जकार्ता में आयोजित हुआ।
(b) इसमें चीन ने कुल 319 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
(c) कोरिया गणराज्य ने कुल 144 पदक प्राप्त किए और वह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
(d) भारत ने कुल 72 पदक प्राप्त किए और वह पदक तालिका में 8वें स्थान पर रहा।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • एशियन पैरा खेल, 2018 जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित। (6-13 अक्टूबर, 2018)
  • संस्करण-तीसरा
  • उद्घाटन और समापन समारोह गेलोरा बंग कर्नो मुख्य स्टेडियम और गेलोरा बंग कर्नो मध्य स्टेडियम में आयोजित हुआ।
  • इसका उद्घाटन इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने किया।
  • आधिकारिक शुभंकर (मस्कट)-‘मोमो’ (बॉन्डोल ईगल)
  • इसमें 43 देशों के 2762 एथलीटों ने भागीदारी की।
  • इसमें कुल 18 खेल (15 पैरालंपिक और तीन गैर पैरालंपिक खेल) आयोजित किए गए।
  • इसमें 302 भारतीय सदस्यीय दल ने भाग लिया।
  • एशियन पैरा खेल, 2018 में रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मारियाप्पन थांगवेलू भारतीय दल के ध्वजवाहक थे।
  • इसका आयोजन पहली बार इंडोनेशिया में किया गया।
  • इसका आयोजन मेजबान शहर जकार्ता और पश्चिमी जावा प्रांत के बोगोर रीजेंसी में किया गया।
  • मोटो-‘प्रेरणादायक आत्मा और एशिया की ऊर्जा’ (The Inspiring Spirit and Energy of Asia)।
  • 18 खेलों में 512 स्पर्धाएं आयोजित।
  • एशियाई पैरा खेलों में भूटान ने पहली बार भाग लिया।
  • इसमें भारत ने कुल 72 पदक (15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक) जीते और वह पदक तालिका में 9वें स्थान पर रहा।
  • पदक तालिका में शीर्ष 5 देश-
क्र. देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
सं.   पदक      
1. चीन 172 88 59 319
2. कोरिया गणराज्य 53 45 46 144
3. ईरान 51 42 43 136
4. जापान 45 70 83 198
5. इंडोनेशिया 37 47 51 135
  • एशियन पैरा खेल, 2018 में भारतीय स्वर्ण पदक विजेता स्पर्धा -खिलाड़ी


1. पुरुष तीरंदाजी व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा -हरविंदर सिंह
2. पुरुषों की शतरंज व्यक्तिगत रैपिड VI स्पर्धा -किशन गंगोली
3. महिला शतरंज व्यक्तिगत रैपिड पी 1 स्पर्धा
-कनिकाई इरुदायराज जेनिता एंटो
4. पुरुषों की बैडमिंटन एकता (एसएल 3) स्पर्धा -भगत प्रमोद
5. पुरुषों की बैडमिंटन एकल (एसएल 4) स्पर्धा -तरुण तरुण
6. महिला बैडमिंटन एकल (एसएल 3) स्पर्धा -परमार परुल दलसुखभाई
7. पुरुषों की पैरा एथलेटिक्स 100 एमटी 35 स्पर्धा -नारायण ठाकुर
8. पुरुषों की क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा-अमित कुमार
9. पुरुषों की ऊंची कूट टी 42/43 स्पर्धा
-शरद कुमार (एशियाई रिकॉर्ड 1.90 मीटर की कूद के साथ)
10. पुरुषों की जवेलिन थ्रो F-42-44/61-64 स्पर्धा -संदीप चौधरी (विश्व रिकॉर्ड
60.01 मीटर थ्रो के साथ)
11. पुरुषों की जवेलिन थ्रो (भाला फेंक) F-45 स्पर्धा-नीरज यादव
12. महिला पैरा एथलेटिक्स 1500 एम टी 11 स्पर्धा-राजू रक्षिता
13. महिला क्लब थ्रो F-32/51 स्पर्धा-एकता अयान
14. पुरुषों की पैरा तैराकी 50 एम. बटरफ्लाई एम 7 स्पर्धा-जाधव सुयश नारायण
15. पुरुषों की पैरा भूटिंग 10 एम एयर पिस्टल स्पर्धा-मनीष नाखाल

  • उल्लेखनीय है वर्तमान में इलाहाबाद (परिवर्तित नाम-प्रयागराज) के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने पुरुष बैडमिंटन स्पर्धा के एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • इस एशियाई पैरा खेलों में भारत ने कुल 72 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
  • इससे पूर्व वर्ष 2014 में एशियाई पैरा खेलों में भारत ने कुल 33 पदक (3 स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदक) जीते थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://asianparagames2018.id/en/
http://www.asianparalympic.org/indonesia-2018-asian-para-games