एम.सी. मैरी कॉम

प्रश्न – 24 जनवरी‚ 2024 को भारत की प्रसिद्ध महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरी कॉम ने संन्यास लेने की घोषणा की। मैरी कॉम के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) मैरी कॉम ने लंदन ओलंपिक‚ 2012 में कांस्य पदक जीता था।
(b) मैरी कॉम ने एआईबीए विश्व चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण सहित कुल 8 पदक जीते हैं।
(c) उन्होंने वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
(d) उन्हें वर्ष 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

नोट – हालांकि बाद में इन्होंने संन्यास लेने से मना कर दिया।

  • मैरी कॉम की आत्मकथा ’अनब्रेकेबल’ वर्ष 2013 में हॉर्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित की गई थी।
  • मैरी कॉम पर बनी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम की भूमिका निभाई थी।
  • यह फिल्म वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी।
  • मैरी कॉम भारत की एकमात्र मुक्केबाजी हैं‚ जिन्होंने अपनी पहली सात विश्व चैंपियनशिप में प्रत्येक में पदक जीता है।
  • वह मुक्केबाजी के इतिहास में एकमात्र मुक्केबाज हैं‚ जिन्होंने आठ चैंपियनशिप पदक (पुरुष एवं महिला दोनों चैंपियनशिप सहित) जीते हैं।
  • मैरी कॉम को इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) द्वारा लाइफ-फ्लाईवेट श्रेणी में नंबर 1 का दर्जा दिया गया था।
  • वह राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज हैं।
  • मैरी कॉम ने 51 किग्रा. महिला मुक्केबाजी वर्ग में इंडोनेशिया में आयोजित प्रेसिडेंट कप में स्वर्ण पदक जीता था।
  • वह एकमात्र मुक्केबाज हैं‚ जो रिकॉर्ड 6 बार एशियाई एमेच्योर मुक्केबाज चैंपियन हैं।
  • अप्रैल‚ 2016 में उन्हें राज्य सभा सदस्य नामित किया गया था।
  • उन्हें वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए मुक्केबाजी के एथलीट राजदूत समूह की महिला प्रतिनिधि घोषित किया गया था।
  • वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज हैं।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/morning-digest-january-25-2024/article67775028.ece