एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

प्रश्न-14 मार्च, 2021 को कौन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी?
(a) सूजी बेट्स
(b) बेथ मूनी
(c) मिताली राज
(d) सोफी डिवाइन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 मार्च, 2021 को भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं।
  • मिताली ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध लखनऊ में खेली जा रही सीरीज के चौथे एकदिवसीय मैच (213वां मैच) में यह उपलब्धि हासिल की।
  • वह 213 एकदिवसीय अंतरराष्ट्र्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 5992 एकदविसीय अंतरराष्ट्रीय रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
  • 12 मार्च, 2021 को तीसरी एकदिवसीय के दौरान मिताली सभी प्रारूपों में 10,000 अंतरराष्ट्र्रीय रन पूरे करने वाली पहली भारतीय और दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं।
  • मिताली ने वनडे में सर्वाधिक 1798 रन इंग्लैंड के विरुद्ध 55 मैचों में बनाए हैं।
  • मिताली को लगातार 7 अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड के लिए वर्ष 2017 में वॉग स्पोर्ट्स ऑफ द ईयर पुरस्कार और वर्ष 2017 में विजडन लीडिंग वुमेन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sport/cricket/mithali-becomes-first-woman-cricketer-to-complete-7000-odi-runs/article34066061.ece#:~:text=%23TeamIndia%20ODI%20skipper%20becomes%20the,been!%22%20the%20BCCI%20tweeted.&text=The%2038%2Dyear%2Dold%2C,6%2C000%20runs%20in%20women’s%20ODIs.