एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप‚ 2021

प्रश्न-6 नवंबर‚ 2021 को बेलग्रेड‚ सर्बिया में संपन्न एआईबीए (AIBA) पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप‚ 2021 में भारत के किस मुक्केबाज ने एकमात्र कांस्य पदक जीता है?
(a) शिव थापा
(b) रोहित मोर
(c) आकाश कुमार
(d) संजीत
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 अक्टूबर‚ 2021 से 6 नवंबर‚ 2021 के मध्य एआईबीए (AIBA) मुक्केबाजी चैंपियनशिप‚ 2021 बेलग्रेड‚ सर्बिया में (दूसरी बार) संपन्न हुई।
  • इस चैंपियनशिप में भारत की तरफ से एकमात्र पदक (कांस्य) 54 किग्रा. भार वर्ग में आकाश कुमार ने बैंटमवेट (Bantamweight) स्पर्धा में जीता।
  • पदक तालिका में 1 कांस्य पदक के साथ भारत कई देशों (अल्बानिया‚ बेल्जियम‚ डोमिनिकन गणराज्य‚ स्पेन‚ ईरान‚ स्कॉटलैंड‚ सर्बिया और त्रिनिदाद एंड टोबैगो सहित) के साथ संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर रहा।
  • क्यूबा ने कुल 5 पदक (3 स्वर्ण एवं 2 कांस्य) प्राप्त किए और पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • कजाखस्तान 5 पदकों (2 स्वर्ण‚ 2 रजत एवं 1 कांस्य) के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका कुल 4 पदक (2 स्वर्ण एवं 2 रजत) प्राप्त कर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
  • जापान ने कुल 2 पदक स्वर्ण पदक प्राप्त कर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
  • सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के लिए प्रदान की जाने वाली वैल बार्कर ट्रॉफी (Val Barker Trophy) क्यूबा के मुक्केबाज एंडी क्रूज गोमेज को प्रदान की गई।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aiba.org/aiba-world-boxing-championships-2021-belgrade/