उपराष्ट्रपति की इंडोनेशिया की यात्रा

Vice President Visit to Indonesia

प्रश्न-हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रहे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति हैं-
(a) जुसुफ कल्ला
(b) जोको विडोडो
(c) ए.एम. फाचिर
(d) जुल्कीफ्ली हसन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जुसुफ कल्ला के निमंत्रण पर भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 1-4 नवंबर, 2015 के दौरान इंडोनेशिया के आधिकारिक दौरे पर रहे।
  • भारत और इंडोनेशिया के बीच दो सहस्राब्दियों से घनिष्ठ सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक संबंध रहे हैं।
  • वर्ष 1991 में भारत द्वारा ‘पूर्व की ओर देखो’ नीति अपनाने के बाद से, दोनों देशों के बीच राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, वाणिज्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में काफी तेजी से प्रगति हुई।
    आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंध
  • इंडोनेशिया एशिया क्षेत्र में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बन गया है।
  • द्विपक्षीय व्यापार जो वर्ष 2007-08 में 6.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।
  • वर्ष 2014-15 में (अप्रैल से नवंबर तक) द्विपक्षीय व्यापार 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आस-पास था।
  • भारत इंडोनेशिया से कच्चे खजूर तेल का सबसे बड़ा क्रेता है।
  • देशों देशों के बीच आर्थिक आबंध को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए जकार्ता अवस्थित भारतीय दूतावास ने 18 जुलाई, 2012 को ‘भारतीय व्यवसाय फोरम’ (IBF) की शुरूवात की।
  • इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ मुलाकात की।
  • इसके साथ ही उपराष्ट्रपति ने इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जुसुफ कला के साथ द्विपक्षीय स्तर की वार्ता की।
  • वार्ता के पश्चात दोनों नेताओं की उपस्थिति में दोनों देशों ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा संस्कृति विनिमय क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mea.gov.in/outoging-visit-detail-hi.htm?25987/Press+Statement+by+Vice+President+during+his+visit+to+Indonesia+November+02+2015
http://www.mea.gov.in/outoging-visit-detail-hi.htm?25990/Address+by+Vice+President+on+Indonesia+and+India+Companion+Souls+Strategic+Partners+in+JakartaIndonesia+November+02+2015
http://www.mea.gov.in/Portal/ForeignRelation/Indonesia_2015_07_02.pdf