उद्गम पोर्टल

प्रश्न – उद्गम पोर्टल के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 17 अगस्त‚ 2023 को यह पोर्टल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लांच किया गया है।
(b) इस पोर्टल को अनक्लेम्ड डिपॉजिट्‌स (लावारिश जमा) का पता लगाने हेतु लांच किया गया है।
(c) वर्तमान में इस पोर्टल पर 8 बैंकों में जमा अनक्लेम्ड
डिपॉजिट्‌स की जानकारी उपलब्ध है।
(d) शेष बैंकों के लिए यह सुविधा 15 अक्टूबर‚ 2023 से शुरू की जाएगी।
उत्तर – (c)

  • अनक्लेम्ड डिपॉजिट्‌स या लावारिश जमा उन बचत या चालू खातों में पड़े धन को कहा जाता है‚ जिनका उपयोग 10 वर्षों से कस्टमर द्वारा नहीं किया गया है।
  • इसी तरह यदि किसी सावधि जमा और रिकरिंग डिपॉजिट्‌स में मैच्योरिटी की अवधि से 10 वर्ष तक दावा नहीं किया जाता है‚ तो यह अनक्लेम्ड डिपॉजिट्‌स के अंतर्गत आता है।
  • ध्यातव्य है कि फरवरी‚ 2023 में बैंकों द्वारा 35,000 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड राशि (बिना दावे वाली राशि) आरबीआई को ट्रांसफर की गई थी।

लेखक _विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/info-tech/how-to/rbis-udgam-portal-what-is-it-how-to-log-in-and-check-unclaimed-deposits/article67215640.ece