ईएसपीएन क्रिकइंफो अवॉर्ड्स, 2016

ESPN cricinfo award 2016

प्रश्न-हाल ही में घोषित ईएसपीएन क्रिकइंफो अवॉर्ड्स, 2016 का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कप्तान किसे चुना गया?
(a) स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया
(b) विराट कोहली, भारत
(c) एबी डि विलियर्स, द. अफ्रीका
(d) केन विलियम्सन, न्यूजीलैंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10वें ईएसपीएन क्रिकइंफो अवॉर्ड्स, 2016 (ESPN cricinfo Awards) की घोषणा। (24 फरवरी, 2017)
  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को ‘वर्ष का कप्तान’ (Captain of The Year) चुना गया।
  • सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज-बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज-स्टुवर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज-क्विंटन डी कॉक (द. अफ्रीका)
  • सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय गेंदबाज-सुनील नारायण (वेस्टइंडीज)
  • सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज-कार्लोस ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज)
  • सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज-मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश)
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पदार्पण-मेहेदी हसन (बांग्लादेश)
  • सर्वश्रेष्ठ एसोसिएट बल्लेबाज-मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान)
  • सर्वश्रेष्ठ एसोसिएट गेंदबाज-मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
  • सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज-हेले मैथ्यूस (वेस्टइंडीज)
  • सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाज-लेइध कैस्पेरेक (न्यूजीलैंड)
  • इस बार पुरस्कार ज्यूरी में इयान चैपल, महेला जयवर्द्धने, कर्टनी वाल्श, मार्क बुचर, रमीज राजा तथा ईएसपीएन क्रिकइंफो के वरिष्ठ लेखक एवं संपादक आदि शामिल थे।

संबंधित लिंक
http://www.espncricinfo.com/awards2016/content/site/awards2016/index.html
http://www.espncricinfo.com/awards2016/content/story/1078379.html
http://www.espncricinfo.com/awards2016/content/story/1083432.html