इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

प्रश्न – 5 फरवरी‚ 2024 को किसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया?
(a) न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता
(b) न्यायमूर्ति अरुण भंसाली
(c) न्यायमूर्ति दीपक अग्रवाल
(d) न्यायमूर्ति मुकुल सहगल
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

Related Static GK

  • भारतीय संविधान में अनुच्छेद 214 से 237 तक न्याय प्रशासन (उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय) से संबंधित प्रावधान है।
  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना मूलत: वर्ष 1866 में सदर दीवानी अदालत के स्थान पर ’उत्तर-पश्चिमी प्रांतों हेतु उच्च न्यायालय’ के रूप में आगरा में की गई थी।
  • इसे वर्ष 1869 में इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) स्थानांतरित किया गया।
  • वर्ष 1919 में इसका नाम परिवर्तित कर ’इलाहाबाद उच्च न्यायालय’ किया गया।
  • इसमें न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 160 है‚ जो देश के अन्य किसी उच्च न्यायालय से अधिक है।
  • यह एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है।
  • उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति‚ भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) तथा उस राज्य के राज्यपाल के परामर्श से करता है‚ जबकि अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से भी परामर्श लिया जाता है।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.allahabadhighcourt.in/service/judgeDetail.jsp?id=381

https://www.allahabadhighcourt.in/service/retiredCJ2000.jsp