आर्थिक समीक्षा‚ 2021-22

Economic Survey. 2021-2022

प्रश्न-31 जनवरी‚ 2022 को केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट कार्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा‚ 2021-22 पेश किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इसके अनुसार‚ वर्ष 2022-23 में भारत की आर्थिक विकास दर 8.0-8.5 प्रतिशत होने का अनुमान है।
(ii) वर्ष 2021-22 में कृषि क्षेत्र में 3.9 प्रतिशत की वृद्धि दर संभावित है।
(iii) इसके अनुसार‚ अप्रैल-नवंबर‚ 2021 में अमेरिका शीर्ष निर्यात गंतव्य बना रहा।
(iv) अप्रैल-नवंबर‚ 2021 के दौरान शीर्ष दस निर्यात की गई वस्तुओं में पेट्रोलियम उत्पाद शीर्ष पर रहा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
कूट-
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii)‚(iii) एवं (iv)
(c) केवल (i) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 31 जनवरी‚ 2022 को केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट कार्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा 2021-22 पेश किया। आर्थिक समीक्षा‚ 2021-22 का मूल विषय है-‘त्वरित दृष्टिकोण’।
  • आर्थिक समीक्षा की मुख्य बातें इस प्रकार हैं-
  • इसके अनुसार वर्ष 2021-22 (प्र.अ.अनु.) में भारतीय अर्थव्यवस्था में अनुमानत: 9.2 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है जबकि वर्ष 2020-21 में 7.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।
  • आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार वर्ष 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि दर 8-8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि वर्ष 2020-20 में 7.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।
  • 2022-23 के लिए यह अनुमान विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक की क्रमश: 8.7 और 7.5 प्रतिशत वास्तविक टर्म जीडीपी वृद्धि की संभावना के अनुरूप है।
  • आईएमएफ के ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य अनुमान के तहत‚ 2021-22 और 2022-23 में भारत की वास्तविक जीडीपी विकास दर 9 प्रतिशत और 2023-24 में 7.1 प्रतिशत रहने की संभावना है।
  • 2021-22 में कृषि और संबंधित क्षेत्रों के 3.9 प्रतिश; उद्योग के 11.8 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र के 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • कोविड-19 के चलते उधारी बढ़ने के साथ वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार का कर्ज बढ़कर जीडीपी का 59.3 प्रतिशत हो गया‚ जो वर्ष 2019-20 में जीडीपी के 49.1 प्रतिशत के स्तर पर था।
  • सितंबर‚ 2021 के अंत तक एक साल पहले के 556.8 बिलियन डॉलर की तुलना में भारत का बाह्म कर्ज बढ़कर 593.1 बिलियन डॉलर हो गया।
  • 2021-22 की पहली छमाही में विदेशी मुद्रा भंडार 600 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया और यह 31 दिसंबर‚ 2021 तक 633.6 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।
  • नवंबर‚ 2021 के अंत तक चीन‚ जापान और स्विट्जरलैंड के बाद भारत चौथा सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश था।
  • औसत शीर्ष सीपीआई-संयुक्त मुद्रास्फीति 2021-22 (अप्रैल-दिसंबर) में सुधरकर 5.2 प्रतिशत हुई‚ जबकि 2020-21 की इसी अवधि में यह 6.6 प्रतिशत थी।
  • वर्ष 2021-22 (अप्रैल-दिसंबर) में औसत खाद्य मुद्रास्फीति 2.9 प्रतिशत के निम्न स्तर पर रही‚ जबकि विगत वर्ष की समान अवधि में यह 9.1 प्रतिशत थी।
  • थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित थोक मुद्रास्फीति 2021-22 (अप्रैल से दिसंबर) के दौरान 12.50 प्रतिशत बढ़ी।
  • नीति आयोग एसडीजी इंडिया सूचकांक तथा डैशबोर्ड पर भारत का समग्र स्कोर 2020-21 में सुधरकर 66 हो गया‚ जबकि वर्ष 2019-20 में यह 60 तथा 2018-19 में 57 था।
  • भारत‚ विश्व में दसवां सबसे बड़ा वन क्षेत्र वाला देश है।
  • 2010 से 2021 के दौरान वन क्षेत्र की वृद्धि के मामले में 2020 में भारत का विश्व में तीसरा स्थान रहा।
  • वर्ष 2020-21 में प्रतिदिन सड़क निर्माण की सीमा को बढ़ाकर 36.5 किलोमीटर प्रतिदिन कर दिया गया है‚ जो वर्ष 2019-20 में 28 किलोमीटर प्रतिदिन थी‚ इस प्रकार इसमें 30.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
  • भारत‚ अमेरिका और चीन के बाद विश्व में तीसरा बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन गया है।
  • सामाजिक सेवाओं (स्वास्थ्य‚ शिक्षा और अन्य) पर जीडीपी के अनुपात के रूप में केंद्र और राज्यों का व्यय जो 2014-15 में 6.2 प्रतिशत था‚ 2021-22 (बजट अनुमान) में बढ़कर 8.6 प्रतिशत हो गया।
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार-
  • (1) कुल प्रजनन दर (TFR) 2019-21 में घटकर 2 हो गई‚ जो 2015-16 में 2.2 थी।
  • (2) शिशु मृत्यु दर (IMR)‚ पांच साल से कम शिशुओं की मृत्यु दर में कमी हुई है और अस्पतालों/प्रसव केंद्रों में शिशुओं के जन्म में 2015-16 की तुलना में 2019-21 में सुधार हुआ हैं।
  • जल जीवन मिशन के तहत 83 जिले ‘हर घर जल’‚ जिले बन गए हैं।
  • अप्रैल-नवंबर‚ 2021-22 में अमेरिका शीर्ष निर्यात गंतव्य बना रहा।
  • इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) तथा चीन का स्थान आता है।
  • अप्रैल-नवंबर‚ 2021-22 में आयात गंतव्य के शीर्ष दस देशों में चीन‚ संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका (USA) क्रमश: भारत के लिए सबसे बड़े आयात गंतव्य रहे।
  • हालांकि एक वर्ष पहले की इसी अवधि में चीन की हिस्सेदारी 17.7 प्रतिशत से घटकर 15.5 प्रतिशत हो गई है।
  • अप्रैल-दिसंबर‚ 2021 में वस्तुगत व्यापार घाटा 142.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
  • जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 61.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर और अप्रैल-दिसंबर-2019 में 125.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का घाटा था।
  • वर्ष 2020-21 के दौरान प्रतिशत हिस्सेदारी के रूप में शीर्ष 5 निर्यात की गई वस्तुएं –
  1. पेट्रोलियम उत्पाद
  2. मोती‚ कीमती‚ अर्ध-कीमती पत्थर
  3. लोहा और इस्पात
  4. ड्रग फॉर्म्युलेशन‚ बायोलॉजिकल
  5. सोने और अन्य कीमती धातु के आभूषण
    वर्ष 2020-21 के दौरान प्रतिशत हिस्सेदारी के रूप में शीर्ष 5 आयात की गई वस्तुएं हैं-
  6. पेट्रोलियम कु ड
  7. स्वर्ण
  8. पेट्रोलियम उत्पाद
  9. मोती‚ कीमती‚ अर्द्ध-कीमती पत्थर
  10. कोयला‚ कोक और ब्रिकेट आदि

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.indiabudget.gov.in/economicsurvey/