आकाशद्वीप सम्मान अवार्ड

प्रश्न-28 दिसंबर, 2019 को प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार भालचंद्र नेमाडे और हिंदी लेखक ज्ञानरंजन को दिसंबर, 2019 में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) कास पुरस्कार
(b) सरस्वती पुरस्कार
(c) आकाशद्वीप सम्मान
(d) ज्ञानपीठ पुरस्कार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 28 दिसंबर, 2019 को अमर उजाला शब्द सम्मान की घोषणा की गई।
  • प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार भालचन्द नेमाडे और हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार ज्ञानरंजन को अमर उजाला शब्द सम्मान के सर्वोच्च सम्मान ‘आकाशदीप’ से नवाजा गया।
  • वर्ष 2018 का यह सम्मान डॉ. नामवर सिंह को हिंदी के लिए और गिरीश करनाड़ को कन्नड (हिंदीतर भाषा) के लिए प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त कथेतर वर्ग में ‘छाप’ सम्मान सुनीता वृद्धिराजा की कृति ‘रसराजः पंडित जसराज’ को प्रदान किया गया।
  • ज्ञातन चतुर्वेदी के उपन्यास ‘पागलखाना’ को कथा वर्ग में ‘छाप’ सम्मान प्रदान किया गया।
  • प्रख्यात रचनाकार शंख घोष को बांग्ला गद्य रचना ‘निःशब्द की तर्जनी’ के हिन्दी अनुवाद के लिए उत्पल बनर्जी को भाषाबन्धु सम्मान प्रदान किया गया।
  • अबर पांडेय की कृति ‘कोलाहल की कविताएं’ को नवोदित रचनाकार की पहली किताब के लिए ‘थाप’ सम्मान प्रदान किया गया।
  • गगन गिल के संग्रह मै जब तक आई बाहर को कविता वर्ग में सम्मानित किया गया।

लेखक-अनिल कुमार दुबे

संबंधित लिंक भी देखें…

https://shabdsamman.amarujala.com/shabdsamman2019