आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्वकप‚ 2023

प्रश्न – आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्वकप‚ 2023 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्वकप का 13वां संस्करण 5
अक्टूबर‚ 2023 से 19 नवंबर‚ 2023 तक भारत में आयोजित हुआ।
(ii) विश्वकप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पराजित कर छठी बार जीता है।
(iii) इस विश्वकप में विराट कोहली (भारत) प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।
(iv) विश्वकप में सर्वाधिक 24 विकेट भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i),(ii) एवं (iii)
(b) केवल (i), (iii) एवं (iv)
(c) केवल (ii),(iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • फाइनल में भारत ने 50 ओवर में कुल 240 रन बनाए।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाकर यह लक्ष्य हासिल कर भारत को 6 विकेट से पराजित कर छठी बार खिताब जीत लिया।
  • इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 1987,1999,2003,2007 और 2015 में विश्वकप का खिताब जीता था।
  • विश्वकप‚ 2023 में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस थे।
  • न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (578 रन) अपने पहले ही विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और साथ ही 25 वर्ष से कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया।
  • पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 345 रन का लक्ष्य दस गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया जो विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड है।
  • भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में चार विकेट पर 397 रन बनाए जो विश्वकप के नॉकआउट में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा।
  • इस विश्वकप में पहली बार पांच सौ से अधिक छक्के लगाने का एक नया रिकॉर्ड बना।
  • इस विश्वकप में रिकॉर्ड कुल 644 छक्के लगे।
  • इस विश्व कप में कुल 40 शतक बनाए गए जो एक सत्र में शतकों का रिकॉर्ड है।
  • इस विश्वकप में अंतिम शतक फाइनल में ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) ने बनाया।
  • विराट कोहली विश्वकप में सर्वाधिक रन (37 मैचों में 1795) बनाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
  • उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिग (1743 रन‚ 46 मैच) का रिकॉर्ड तोड़कर हासिल की है।
  • कोहली के आगे सचिन तेंदुलकर (2278 रन‚ 45 मैच) हैं।
  • इस विश्वकप में रोहित शर्मा विश्वकप के एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं।
  • विराट कोहली 9 बार विश्वकप के एक सत्र में 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
  • उन्होंने इस संदर्भ में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है‚ जिन्होंने 7 बार एक सत्र में 50 प्लस का स्कोर बनाया था।
  • इस विश्वकप में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 50 वनडे शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड (49) तोड़ दिया हैं।
  • विश्वकप के इतिहास में पहली बार चार भारतीय बल्लेबाजों ने 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं।
  • कप्तान रोहित शर्मा विश्वकप में सर्वाधिक शतक (7) बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
  • मोहम्मद शमी विश्वकप में 5-5 विकेट 4 बार लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
  • इस विश्वकप में रोहित शर्मा ने 31 छक्के लगाए जो एक सत्र में रिकॉर्ड है।
  • विश्वकप के 48 साल के इतिहास में रोहित शर्मा छक्कों का अर्धशतक (27 मैचों में 55) लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है‚ जिन्होंने 36 मैचों में 49 छक्के लगाए थे।
  • रोहित शर्मा लगातार दस मैच विश्वकप में जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं।
  • मोहम्मद शमी विश्वकप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
  • शमी 18 पारियों में 5.8 की इकॉनामी से 55 विकेट ले चुके हैं।
  • के.एल. राहुल ने विकेट के पीछे 17 शिकार (16 कैच‚ 1 स्टंप) किए‚ जो एक सत्र में भारतीय रिकॉर्ड है।
  • के.एल.राहुल ने राहुल द्रविड़ का 20 वर्ष पुराना रिकॉर्ड (16 कैच‚ वर्ष 2003) तोड़ा है।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricketworldcup.com/

https://www.cricbuzz.com/cricket-series/6732/icc-cricket-world-cup-2023/matches

https://www.espncricinfo.com/series/icc-cricket-world-cup-2023-24-1367856

https://sportstar.thehindu.com/cricket/icc-cricket-world-cup/