असमान्य रूप से लंबे अंगूठे से युक्त विलुप्त पक्षी एल्कोटोरोर्निस चेंगुआंगी

Fossil of 99 million-year-old bird with giant toe found in Burma
प्रश्न-निम्नलिखित में से किस स्थान पर असमान्य रूप से बड़े अंगूठे वाले विलुप्त पक्षी एल्कोटोरोर्निस के पैर का जीवाश्म मिला है?
(a) श्रीलंका
(b) असम
(c) म्यांमार
(d) चीन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • शोधकर्ताओं ने विलुप्त पक्षी एल्कोटोरोर्निसचेंगुआंगी के पैर के 2014 में मिले जीवाश्म की अध्ययन रिपोर्ट प्रकाशित की है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार अब से 99 मिलियन वर्षों पहले पृथ्वी पर विचरण करने वाले इस पक्षी के पैर में एक असमान्य रूप से लंबा (9.8 मिमी.) तीसरा अंगूठा पाया जाता था।
  • वैज्ञानिको को इसके पैर का जीवाश्म म्यांमार के हुकावे घाटी में एम्बर पेड़ की जमी हुई राल (Resin) में मिला था।
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि इस पक्षी चेंगुआंगी का पैर का यह हिसा भी इसी एम्बर राल के कारण अब तक सुरक्षित अवस्था में रहा।
  • यह अध्ययन जर्नल ऑफ करंट बायोलॉजी में प्रकाशित हुआ था।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.sciencemag.org/news/2019/07/ancient-bird-sported-ginormous-toe

https://www.telegraph.co.uk/news/2019/07/12/fossil-of99-million-year-old-bird-giant-toe-found-burma/