अश्वथ कौशिक

प्रश्न-3 मई‚ 2022 को किस देश में संपन्न द वर्ल्ड कैडेट्‌स एंड यूथ रैपिड एंड ब्लिट्‌ज चैंपियनशिप‚ 2022 में भारत के 6 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अश्वथ कौशिक ने अपने अंडर-8 वर्ग में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा है?
(a) चिली
(b) ग्रीस
(c) इटली
(d) डेनमार्क
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 1-3 मई‚ 2022 तक रोडेस (Rhodes), ग्रीस में आयोजित द वर्ल्ड कैडेट्‌स एंड यूथ रैपिड एडं बिल्ट्‌ज चैंपियनशिप‚ 2022 में भारत के 6 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अश्वथ कौशिक ने ओपन अंडर-8 वर्ग में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया।
  • इस टूर्नामेंट में 40 देशों के 331 खिलाड़ियों में विभिन्न वर्गों में भाग लिया।
  • कौशिक ने राउंड 3 में कनाडा के मोदिथ आरोह मुत्यालपति और नीदरलैंउ्‌स के राघव पाठक को पराजित किया।
  • कौशिक ने संभावित 9 में से 8.5 अंकों के साथ अभियान का समापन किया।
  • 8 से 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के सभी के अंतिम स्टैंडिंग के अनुसार‚ यूक्रेन ने 6 स्वर्ण सहित सर्वाधिक 14 पदक जीते।
  • इसके बाद पोलैंड ने 2 स्वर्ण सहित 11 पदक‚ इंग्लैंड ने 4 स्वर्ण सहित 10 पदक और तुर्की ने 3 स्वर्ण सहित 7 पदक जीता।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fide.com/news/1730