अल्टामीरा जेल

16 beheadings as gangs clash in Altamira jail, Brazil
प्रश्न-29 जुलाई, 2019 को अल्टामीरा जेल में कैदियों के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में 57 कैदियों की मृत्यु हो गई। यह जेल किस देश में स्थित है?
(a) अमेरिका
(b) नाइजीरिया
(c) ब्राजील
(d) पेरू
उत्तर-(c)
  • 29 जुलाई, 2019 को ब्राजील में स्थित अल्टामीरा जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई।
  • इस हिंसा में न्यूनतम 57 कैदियों की मृत्यु हो गई।
  • इसमें से कुछ कैदियों (41) की मृत्यु जेल में लगाई गई आग से उत्पन्न धुएं के कारण दम घुटने से हुई और 16 कैदियों के सिर काट दिए गए।
  • यह जेल ब्राजील के उत्तर-पूर्वी पारा राज्य (Para State) में अवस्थित है।
  • ब्राजील में इससे पूर्व मई में भी अनीसीयो जोबिल जेल में दो गुटों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं, जिसमें 15 कैदियों की मृत्यु हो गई थी।
  • यह जेल अमेजन राज्य में स्थित है।
  • उल्लेखनीय है कि कैदियों की संख्या के मामले में अल्टामीरा जेल विश्व की तीसरी सबसे बड़ी जेल है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thetimes.co.uk/article/16-beheadings-as-gangs-clash-in-altamira-jail-brazil-h75sktpwc

https://www.bbc.com/news/world-latin-america-49163046

https://www.theguardian.com/world/2019/jul/29/gang-violence-leaves-more-than-50-dead-in-brazil-prison-riot