अल्जीरिया ने मोरक्को के साथ राजनयिक संबंधों को समाप्त किया

प्रश्न-हाल ही में किस अफ्रीकी देश के साथ अल्जीरिया ने अपने राजनयिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की हैं?
(a) लीबिया
(b) नाइजर
(c) माली
(d) मोरक्को
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 24 अगस्त‚ 2021 को अल्जीरिया ने मोरक्को के साथ अपने राजनयिक संबंधों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की।
  • अल्जीरिया द्वारा संबंधों को समाप्त करने की मुख्य वजह मोरक्को की शत्रुतापूर्ण कार्रवाई (Hostile Actions) को बताया गया।
  • इसके अतिरिक्त अल्जीरिया ने मोरक्को पर अपने अधिकारियों के खिलाफ पेगासास स्पाइवेयर का उपयोग करने‚ अलगाव वादी समूहों का समर्थन करने‚ द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफलता (पश्चिमी सहारा के मुद्दे सहित) को संबंधों को समाप्त करने के कुछ कारणों का उल्लेख किया।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1994 से दोनों देशों के बीच सीमाओं को बंद कर दिया गया था।
  • अल्जीरिया के बारे में-
  • राजधानी-अल्जीयर्स
  • पड़ोसी देश-माली‚ नाइजर‚ लीबिया‚ ट्यूनीशिया‚ मोरक्को‚ मारितानिया‚ पश्चिमी सहारा‚

लेखक-अभिषेक कुमार

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.france24.com/en/live-news/20210825-algeria-cuts-diplomatic-ties-with-hostile-morocco

https://www.thehindu.com/news/international/algeria-cuts-diplomatic-ties-with-hostile-morocco/article36105975.ece