अभ्यास कोंकण-2016

Exercise Konkan 16

प्रश्न-5-16 दिसंबर, 2016 के दौरान भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की शाही नौसेना के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्रीं अभ्यास ‘अभ्यास कोंकण-2016’ का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) गोवा
(b) विशाखापत्तनम
(c) मुंबई एवं गोवा
(d) मुंबई एवं विशाखापत्तनम
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5-16 दिसंबर, 2016 के दौरान भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की शाही नौसेना के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘अभ्यास कोंकण (Exercise Konkan)-2016′ का आयोजन मुंबई एवं गोवा में किया जा रहा है।
  • दोनों नौसेनाएं वर्ष 2014 से द्विपक्षीय संयुक्त समुद्री अभ्यास कर रही हैं।
  • ‘अभ्यास कोंकण’ दो चरणों में मुंबई और गोवा में संपन्न होगा।
  • इस दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं संयुक्त समुद्री संचालन की योजना तथा तकनीकी प्रशिक्षण हेतु आपसी सहयोग को बढ़ाएंगी।
  • इससे पूर्व ‘अभ्यास कोंकण’ 2015 का आयोजन 5-11 सितंबर, 2015 के मध्य ब्रिटिश तट प्लिमथ में हुआ था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=56457
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=154900
https://www.indiannavy.nic.in/content/exercise-konkan-16