अजीत जोगी

Ajit Jogi

प्रश्न- 29 मई 2020 को किस राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी का निधन हो गया?
(a) झारखंड
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर- (d)
संबंधित तथ्य

  • 29 मई 2020 को छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी का निधन हो गया।
  • वह 9 नवंबर 2000 से 6 दिसंबर 2003 के मध्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे।
  • उन्होंने कांग्रेस छोड़कर ‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़’ पार्टी का गठन किया था।
  • वह वर्तमान में राज्य के मरवाही विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य थे।
  • वे वर्ष 2004 से 2008 के मध्य महासमुंद संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य भी रहे।
  • वर्ष 1998 से 1999 के मध्य रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से भी वे लोकसभा सदस्य रहे।
  • इसके अलावा वह 1986 से 1998 के मध्य राज्यसभा सदस्य भी रहे।
  • वह भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा में भी चयनित हुए थे।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://en.wikipedia.org/wiki/Ajit_Jogi
https://khabar.ndtv.com/news/india/ajit-jogi-an-engineer-who-became-ips-ias-and-the-first-chief-minister-of-his-state-2237331