अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

International Day of Older Persons 1 October

प्रश्न-‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ (International Day of Older Persons) कब मनाया जाता है?
(a) 29 सितंबर
(b) 3 अक्टूबर
(c) 1 अक्टूबर
(d) 30 सितंबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 अक्टूबर, 2016 को विश्व भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ (International Day of Older Persons) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1990 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1 अक्टूबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ मनाने की घोषणा की गई थी।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा ‘वयोश्रेष्ठ सम्मान-2016’ प्रदान किया गया।
  • ‘वयोश्रेष्ठ सम्मान’ की स्थापना सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2005 में की थी।
  • इन्हें वर्ष 2013 में राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रेणी में रखा गया।
  • ये सम्मान वरिष्ठ नागरिकों विशेष तौर पर निर्धन वरिष्ठ नागरिकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के सम्मान स्वरूप सम्मानित किया जाता है।
  • हमारे देश में वरिष्ठ नागरिक, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, की संख्या लगभग 10.50 करोड़ है।
  • इनमें लगभग 5.1 करोड़ पुरुष एवं लगभग 5.7 करोड़ महिलाएं हैं।
  • वर्तमान अनुमानों से संकेत मिलता है कि वर्ष 2026 तक वरिष्ठ नागरिकों, पुरुष एवं महिला की संख्या क्रमशः 8.4 एवं 8.8 करोड़ अर्थात हमारी आबादी की कुल 10 प्रतिशत होगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/olderpersonsday/
http://www.who.int/ageing/events/idop_rationale/en/