शिरुई लिली महोत्सव, 2019

3rd state level shuri lily festival 16-19 oct 2019
प्रश्न-16-19 अक्टूबर, 2019 के मध्य लिबी तीसरा राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव किस राज्य में आयोजित हुआ?
(a) केरल
(b) गोवा
(c) मणिपुर
(d) नगालैंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 16-19 अक्टूबर, 2019 के मध्य तीसरा राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव (3rd State Level Shrui lily Festival)-2019 मणिपुर राज्य के उखरुल (Ukhrul) जिले में संपन्न हुआ।
  • इसका आयोजन पर्यटन विभाग, मणिपुर सरकार द्वारा किया।
  • इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने किया।
  • इस चार दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य लुप्तप्राय शिरुई लिली फूल के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना और उखरुल को पर्यटन स्थल के तौर पर बढ़ावा देना है।
  • शिरुई लिली दुर्लभ प्रजाति का फूल है, जो केवल उखरुल जिले के शिरुई पर्वतीय क्षेत्र में पाया जाता है।
  • गौरतलब है कि उखरुल मणिपुर का सबसे ऊंचा हिल स्टेशन है। यह इंफाल के पूर्व में लगभग 83 किलोमीटर की दूरी स्थित है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=Shirui-Lily-Festival-inaugurated-in-Manipur&id=373064

https://ukhrul.nic.in/event/3rd-shirui-lily-festival-2019/

http://www.manipurtourism.gov.in/shirui-lily-festival/

https://timesofindia.indiatimes.com/travel/destinations/shirui-lily-festival-of-manipur-kicks-off-on-october-16-rock-bands-nazareth-and-extreme-to-perform/as71479629.cms