राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, 2019

Florence Nightingale Awards
प्रश्न-5 दिसंबर, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नर्सिंग सेवा के 36 कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार की स्थापना कब हुई थीं?
(a) वर्ष 1985
(b) वर्ष 1986
(c) वर्ष 1973
(d) वर्ष 1990
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 5 दिसंबर, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग सेवा के 36 कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, 2019 प्रदान किया।
  • विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 36 पुरस्कृत कर्मियों सहायक नर्स, मिडवाइफ्स (एएनएम), लेडी हेल्थ लिजिटर (एलएचवी) और नर्सों ने राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त किया।
  • ज्ञातव्य है कि केंद्र सरकार ने समाज के प्रति नर्सों की उल्लेखनीय सेवा को मान्यता देते हुए वर्ष 1973 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=195443