डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार, 2019

Danny Kaye Humanitarian award 2019
प्रश्न-3 दिसंबर, 2019 को किसे यूनिसेफ द्वारा डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) प्रियंका चोपड़ा
(b) आमिर खान
(c) अक्षय कुमार
(d) नीता अंबानी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 3 दिसंबर, 2019 को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ द्वारा डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार (Danny Kaye Humanitarian Award)-2019 से सम्मानित किया गया।
  • प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में आयोजित समारोह ‘15वां वार्षिक यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल’ में यह पुरस्कार ग्रहण किया।
  • यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रन्स फंड ने प्रियंका चोपड़ा को इस पुरस्कार के लिए नामित किया था।
  • उन्हें यह पुरस्कार पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया गया।
  • प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत भी हैं।
  • ज्ञातव्य है कि यह पुरस्कार अमेरिकी अभिनेता और समाज सेवक डैनी काये के नाम पर रखा गया है।
  • उल्लेखनीय है कि डैनी काये यूनिसेफ के पहले सद्भावना दूत थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/movies/celebrities/story/priyanka-chopra-receives-danny-kaye-humanitarian-award-nick-jonas-is-inspired-1625313-2019-12-05