अमेरिकी संगीतज्ञ एवं गीतकार इरविंग बर्गी का निधन

प्रश्न-इरविंग बर्गी संगीत एवं गीतकार द्वारा निम्न में से किस देश के राष्ट्रगान को लिखा गया है।
(a) जमैका
(b) अर्जेंटीना
(c) चिली
(d) बाराबडोस
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • डे-ओ जैसे हिट गीतों के साथ कैरेबियन संगीत को लोकप्रिय बनाने में मदद करने वाले अमेरिकी संगीतज्ञ एवं गीतकार इरविंग बर्गी का 29 नवंबर, 2019 को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • इरविंग बर्गी का जन्म ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में वर्ष, 1924 में हुआ था। इनकी मां बाराबडोस की एवं पिता अमेरिकी थे।
  • उन्होंने बाराबडोस के लिए राष्ट्रीय गान भी लिखा था।
  • इन्हें अमेरिकी गायक हैरी बेलाफोन्टे की मदद करने एवं कैलिप्सो (Calypso) संगीत को मुख्य धारा में लाने के लिए भी जाना जाता है।
  • 1950 के दशक का गीत डे.ओ.फिल्मों, विज्ञापनों एवं यहां तक कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक जाग्रत काल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
  • कैलिप्सोहिट-जिसे बनाना बोट सांग के नाम से भी जाना जाता है, लोकप्रिय फिल्म बीटलजुस में चित्रित किया गया है।
  • मि. बर्गी ने हैरी बेलाफोन्टे के 1956 के एलबम कैलिप्सो पर 11 में 8 गाने लिखे थे, जो अमेरिका में दस लाख से अधिक प्रतियां बेचने वाला पहला एलबम था।
  • उनके अन्य प्रसिद्ध गीतों में आइलैंड इन दि सन, जमैका फेयरवेल एवं मैरीज ब्वाय चाइल्ड शामिल हैं।

लेखक-राम करन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/world-us-canada-50619991

https://www.washingtonpost.com/local/obituaries/irving-burgie-who-wrote-day-o-and-other-calypso-hits-for-harry-belafonte-dies-at-95/2019/12/01/36646886-144e-11ea-8406-df3c54b3253e_story.html