शनि ग्रह के 20 नए उपग्रह

20 new satellites of Saturn
प्रश्न-7 अक्टूबर, 2019 को अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) द्वारा शनि ग्रह के 20 नए उपग्रहों की खोज की गई। इस नवीन खोज के उपरांत शनि ग्रह के कुल उपग्रहों की संख्या बढ़कर कितनी हो गई है?
(a) 78
(b) 79
(c) 80
(d) 82
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 7 अक्टूबर, 2019 को ‘अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ’ (IAU: International Astronomical Union) के ‘माइनर प्लैनेट सेंटर’ (Minor Planet Center) द्वारा शनि ग्रह के 20 नए उपग्रहों (Moons) की खोज की घोषणा की गई।
  • अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. स्थित, ‘कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस’ (Carnegie Institution for Science) के खगोलविद स्कॉट एस. शेपर्ड के नेतृत्व में एक दल ने शनि की परिक्रमा कर रहे इन 20 नए उपग्रहों की खोज की है।
  • हवाई द्वीप स्थित ‘मौना की’ (Mouna Kea) नामक एक सुषुप्त ज्वालामुखी के ऊपर स्थापित ‘सुबारू दूरबीन’ (Subara Telescope) की मदद से इन नए उपग्रहों की खोज की गई।
  • इस नई खोज के साथ ही अब छल्लेदार ग्रह (Ring Planet) शनि के कुल उपग्रहों की संख्या बढ़कर 82 तक पहुंच गई है।
  • इस प्रकार शनि सौर प्रणाली का ऐसा ग्रह बन गया है, जिसके ज्ञात प्राकृतिक उपग्रहों की संख्या सर्वाधिक है।
  • शनि ग्रह से पूर्व सौर प्रणाली में बृहस्पति (Jupiter) के सर्वाधिक (79) उपग्रह थे।
  • शनि ग्रह के नए खोजे गए उपग्रहों में से प्रत्येक का व्यास लगभग 5 किमी. (लगभग 3 मील) है।
  • कुल 20 उपग्रहों में से 17 उपग्रह अक्ष के परितः शनि के घूर्णन की विपरीत दिशा में उसका परिक्रमण कर रहे हैं।
  • जबकि शेष तीन उपग्रह शनि के अपने अक्ष के परितः घूर्णन की दिशा में ही उसका परिक्रमण कर रहे हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newscientist.com/article/2219398-weve-discovered-20-more-moons-of-saturn-and-you-can-help-name-them/

https://www.space.com/saturn-20-newfound-moons-naming-contest.html