22वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Asian Athletics Championships 2017

प्रश्न- 9 जुलाई, 2017 को 22वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2017 भारत के किस राज्य में संपन्न हुई?
(a) दिल्ली
(b) असोम
(c) ओडिशा
(d) कर्नाटक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • प्रत्येक दो वर्ष पर एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन (AAA) द्वारा आयोजित की जाने वाली एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 22वां संस्करण कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर (ओडिशा) में संपन्न। (6-9 जुलाई, 2017)
  • भुवनेश्वर यह चैंपियनशिप आयोजित करने वाला भारत का तीसरा (पहला दिल्ली-1989 तथा दूसरा पुणे-2013) शहर है।
  • इसका शुभंकर (Mascot) ‘ओली द वारियर’ नामक एक ऑलिव रिडले समुद्री कछुआ था।
  • चैंपियनशिप में 45 देशों के लगभग 655 एथलीटों ने 42 स्पर्धाओं में भाग लिया।
  • चीन के वर्चस्व वाले इस चैंपियनशिप में भारत ने इतिहास रचते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • मेजबान भारत ने कुल 29 पदक (12 स्वर्ण, 5 रजत और 12 कांस्य) जीतकर चीन को दूसरे स्थान पर खिसका दिया।
  • चीन ने कुल 21 पदक प्राप्त किए जिसमें 8 स्वर्ण, 9 रजत एवं 04 कांस्य पदक शामिल हैं।
  • चैंपियनशिप में कजाखस्तान तीसरे (कुल 8 पदक), इरान चौथे (कुल 5 पदक) तथा वियतनाम पांचवें (कुल 4 पदक) स्थान पर रहा।
  • भारतीय स्वर्ण पदक विजेता एथलीट
    1. मोहम्मद अनस याहिया (400 मीटर दौड़)
    2. अजय कुमार सरोज (1500 मीटर दौड़)
    3. गोविंदन लक्ष्मणन (5000 मीटर दौड़)
    4. गोविंदन लक्ष्मणन (10000 मीटर दौड़)
    5. पुरुष रिले टीम (4×400 मीटर)
    6. नीरज चोपड़ा (भाला फेंक)
    7. निर्मला शेरोन (400 मीटर दौड़)
    8. पी यू चित्रा (1500 मीटर दौड़)
    9. सुधा सिंह (3000 मीटर स्टीपलचेज)
    10. महिला रिले टीम (4×400 मीटर))
    11. मनप्रीत कौर (शॉटपुट)
    12. स्वप्ना बर्मन (हेप्टाथलन)
  • भारत के नीरज चोपड़ा ने 85.23 मीटर दूरी तक भाला फेंक कर नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड (CR) बनाया।
  • चैंपियनशिप के आखिरी दिन महिलाओं की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में भारतीय स्वर्ण पदक विजेता अर्चना अधव को अयोग्य घोषित करते हुए उनका पदक वापस ले लिया गया।
  • यह पदक दूसरे स्थान पर रही श्रीलंका की निमाली वालिवर्षा कोंडा को दिया गया।
  • निमाली ने रेस के बाद विरोध दर्ज कराया था कि अर्चना ने फिनिश लाइन पर उन्हें पीछे से धक्का दिया था, जो जांच में सही पाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि इस चैंपियनशिप के विजेता लंदन में आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2017 (4-13 अगस्त) के लिए सीधे स्थान प्राप्त कर लेंगे।
  • अगली एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2019 दोहा, कतर में प्रस्तावित है।

संबंधित लिंक
https://odisha2017.games/asian-athletics-championship.php
http://indianathletics.in/press-release/22nd-asian-athletics-championships-2017
http://athleticsasia.org/index.php/features/39-22nd-asian-athletics-championship-2017
http://athleticsasia.org/index.php/k2-component/141-india-emerged-on-top-rank-as-22nd-asian-athletics-championship-concludes
https://odisha2017.games/fullresults.pdf
https://odisha2017.games/allMedals.php
http://aajtak.intoday.in/sports/story/india-top-medal-tally-at-asian-athletics-championships-2017-bhubaneswar-1-940266.html