प्रश्न-हाल ही में संपन्न वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2017 में भारतीय एथलीटों ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- IPS (International Paralympic Committee) की विश्व पैरा एथलेटिक्स उपसमिति द्वारा आयोजित ‘वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2017’ लंदन (U.K.) में संपन्न। (14-23 जुलाई, 2017)
- यह चैंपियनशिप का 8वां संस्करण है और 2017 से पूर्व इसे IPC एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप नाम से जाना जाता था।
- चैंपियनशिप में 100 देशों के लगभग 1300 पैरा एथलीटों ने 213 स्पर्धाओं में भाग लिया।
- चीन ने चैंपियनशिप में 30 स्वर्ण, 17 रजत, 18 कांस्य पदक सहित कुल 65 पदक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
- भारत 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक (कुल 5) जीतकर पदक तालिका में क्रोएशिया के साथ संयुक्त 34वें स्थान पर रहा
- चैंपियनशिप पदक तालिका के शीर्ष 5 देश-
रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
1. | चीन | 30 | 17 | 18 | 65 |
2. | अमेरिका | 20 | 19 | 20 | 59 |
3. | ब्रिटेन | 18 | 8 | 13 | 39 |
4. | यूक्रेन | 12 | 6 | 11 | 29 |
5. | ऑस्ट्रेलिया | 11 | 9 | 8 | 28 |
- भारतीय पदक विजेता
- स्वर्ण पदक- सुंदर सिंह गुर्जर (भाला फेंक F46)
- रजत पदक
1. अमित कुमार (क्लब थ्रो F51)
2. शरद कुमार (ऊंची कूद T42) - कांस्य पदक
1. वरुण सिंह भाटी (ऊंची कूद T42)
2. करम ज्योति दलाल (महिला) डिस्कस थ्रो F55)
संबंधित लिंक
https://www.paraathleticschampionships.com/about
https://www.paralympic.org/london-2017/schedule/info-live-results/lo2017/eng/zz/engzz_athletics-medal-count.htm
https://www.paralympic.org/london-2017/schedule/info-live-results/lo2017/eng/zz/engzz_athletics-npc-medallist-by-sport-india.htm