प्रश्न-28 जून, 2020 को लाजारस चकवेरा ने किस देश के 6वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) मलावी
(b) दक्षिण सूडान
(c) इथियोपिया
(d) मलेशिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 28 जून, 2020 को लाजारस चकवेरा (Lazarus Chakwera) ने मलावी के 6वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
- इस पद पर इन्होंने पीटर मुथारिका (Peter Mutharika) का स्थान लिया।
- वह वर्ष 1989 से मई 2013 तक मलावी असेंबली ऑफ गॉड के अध्यक्ष थे।
- मलावी दक्षिण पूर्व अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक देश है। इसे पूर्व में न्यासालैंड (Nyasaland) कहा जाता था।
- इसकी राजधानी लिलोंग्वे (Lilongwe) है।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/world-africa-53210473