प्रश्न-6 फरवरी, 2019 को कौन-सा देश नाटो (NATO) का 30वां सदस्य बना?
(a) नौरू
(b) मैसिडोनिया
(c) मोटेंनेग्रो
(d) मोजाम्बिक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 6 फरवरी, 2019 को मैसिडोनिया (Macedonia) नाटो (NATO: North Atlantic Treaty Organisation) का 30वां सदस्य बना।
- मैसिडोनिया, दक्षिणी यूरोप के मध्य बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है।
- यह कभी यूगोस्लाविया का भाग हुआ करता था, जिससे वर्ष 1991 में इसने स्वतंत्रता की घोषणा की।
- उल्लेखनीय है कि अप्रैल, 1949 में अमेरिका कनाडा तथा 10 पश्चिमी यूरोपीय देशों (यूके, फ्रांस, इंटली, नीदरलैंड्स, बेल्जियम, पुर्तगाल, डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड तथा लक्जमबर्ग) ने वाशिंगटन संधि (या उत्तर अटलांटिक संधि) पर हस्ताक्षर किए, जिसके फलस्वरूप नाटो का गठन हुआ।
- नाटो एक अंतर्सरकारी सैन्य गठबंधन है जिसका उद्देश्य एक संगठित सुरक्षा प्रणाली के सृजन हेतु उत्तरी अमेरिका एवं यूरोप के स्वतंत्र एवं स्वायत्त देशों को एक छत के नीचे लाना है।
- स्थापना के बाद से अब तक 8 बार नाटो का विस्तार किया जा चुका है।
- उपर्युक्त वर्णित 12 संस्थापक सदस्यों के बाद सर्वप्रथम वर्ष 1952 में ग्रीस एवं तुर्की नाटो के सदस्य बने, तत्पश्चात वर्ष 1955 में जर्मनी, वर्ष 1982 में स्पेन, वर्ष 1999 में चेक गणराज्य, हंगरी एवं पोलैंड, वर्ष 2004 में बुल्गारिया, एस्टोनिया, लाटविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया एवं स्लोवेनिया वर्ष 2009 में अल्बानिया एवं क्रोएशिया, वर्ष 2017 में मोंटेनेग्रो तथा वर्ष 2019 में मैसिडोनिया ने नाटो की सदस्यता ग्रहण की।
- इस प्रकार वर्तमान में कुल 30 देश नाटो के सदस्य हैं।
- नाटो के विस्तार संबंधी प्रावधानों का उल्लेख वाशिंगटन संधि के अनुच्छेद 10 में किया गया है।
- नाटो का मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।
- वर्तमान में जेंस स्टोल्सटेनबर्ग (Jens Stolten Berg) इसके महासचिव हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…