प्रश्न-निम्न में से किस शहर में द्वितीय विश्व एकीकृत चिकित्सा फोरम, 2019 का आयोजन किया गया है?
(a) मुम्बई
(b) दिल्ली
(c) पणजी, गोवा
(d) हैदराबाद
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 23 से 25 जनवरी, 2019 के मध्य द्वितीय विश्व एकीकृत चिकित्सा फोरम, 2019 का आयोजन पणजी (गोवा) शहर में किया गया।
- इस फोरम का आयोजन विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से एवं आयुष मंत्रालय और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद द्वारा किया गया है।
- यह फोरम होम्योपैथिक औषधीय उत्पादों के नियमन हेतु ‘‘वैश्विक सहयोग की ओर बढ़ना’’ विषय पर केंद्रित है।
- ध्यातव्य है कि फरवरी, 2017 में प्रथम विश्व एकीकृत चिकित्सा फोरम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था।
लेखक-सचिन कुमार वर्मा
संबंधित लिंक भी देखें…