प्रश्न-11 फरवरी, 2019 को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रदत्त वार्षिक पुरस्कारों में एलन बॉर्डर मेडल सम्मान किसे प्रदान किया गया?
(a) नाथन लायन
(b) पैट कमिंस
(c) एरोन फिंच
(d) मैथ्यू वाडे
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 11 फरवरी, 2019 को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदत्त वार्षिक पुरस्कारों का वितरण किया गया।
- CA के वार्षिक पुरस्कार समारोह में सर्वोच्च सम्मान ‘एलन बॉर्डर पदक’ से तेज गेंदबजाज पैट कमिंस (156 वोट) को सम्मानित किया गया।
- वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का ‘बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार’ एलिसा हिली को प्रदान किया गया।
- अन्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता इस प्रकार रहे-
- वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय पुरुष खिलाड़ी-मार्कस स्टोइनिस
- वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय महिला खिलाड़ी-एलिसा हिली
- बेट्टी विल्सन वर्ष की युवा खिलाड़ी-जॉर्जिया वारहैम
- ब्रैडमैन वर्ष का युवा खिलाड़ी-विल पुकोवस्की
- वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट खिलाड़ी-नाथन लायन
- कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड-मोइसेस हेनरीक्यूएस
- वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला घरेलू खिलाड़ी-हीथर ग्राहम
- वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष घरेलू खिलाड़ी-मैथ्यू वाडे
- वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी-एलिसा हिली
- वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी-ग्लेन मैक्सवेल
लेखक-बृजेश रावत
संबंधित लिंक भी देखें…