प्रश्न-हाल ही में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के शताब्दी समारोह का उद्घाटन कहां किया गया?
(a) नोएडा
(b) मुंबई
(c) गांधीनगर
(d) पटना
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 08 फरवरी, 2019 को वी.वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा, उत्तर प्रदेश में संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया।
- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization) संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था है, जो अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों को निर्धारित करती है, साथ ही सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा और कार्य के अवसरों को बढ़ावा देती है।
- आई.एल.ओ. की स्थापना वर्ष 1919 में हुई थी। भारत इसका संस्थापक सदस्य देश है।
- भारत ने आई.एल.ओ. के 189 समझौते में से 47 समझौते का अनुमोदन किया है।
लेखक-रमेश चन्द
संबंधित लिंक भी देखें…