WHO-ITU द्वारा मानक का निर्धारण

प्रश्न-प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था आईटीयू (ITU) का पूर्ण रूप निम्नलिखित में से कौन है?
(a) अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संघ
(b) अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ
(c) अंतरराष्ट्रीय तमिल संघ
(d) अंतरराष्ट्रीय तकनीकी संघ
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 फरवरी, 2019 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) तथा अंतरराष्ट्रीय दूर संचार संघ (ITU) द्वारा स्मार्ट फोन, ऑडियो प्लेयर और व्यक्तिगत ऑडियो उपकरणों के निर्माण और उपयोग के लिए नया अंतरराष्ट्रीय मानक ‘WHO-ITU H.870 ग्लोबल स्टैंडर्ड फॉर सेफ लिसनिंग डिवाइसेस एंड सिस्टमस’ जारी किया गया है।
  • इसका उद्देश्य 12 से 35 वर्ष के लगभग 50 फीसदी लोग या 1.1 बिलियन युवा जो लंबे समय तक तेज आवाज के संपर्क में रहते हैं, उन्हें श्रवण हृास के खतरों से बचाना है।
  • विश्व की जनसंख्या का 5 फीसदी से अधिक या 466 मिलियन लोगों (432 मिलियन वयस्क और 34 मिलियन बच्चे) का श्रवण हृास हो चुका है जिससे उनका जीवन स्तर प्रभावित हुआ।
  • इसमें से बहुसंख्यक लोग निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं।
  • यह अनुमान है कि वर्ष 2050 तक 900 मिलियन से अधिक लोग या प्रत्येक 10 में से 1 श्रवण हानि से पीड़ित होंगे।
  • आर्थिक आचार पर इससे वार्षिक वैश्विक लागत का 750 बिलयन डॉलर के नुकसान की संभावना है। अतः यह सुझाव दिया गया है कि श्रवण हृास के सभी मामलों में 50 फीसदी को सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के जरिए रोका जा सकता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://apps.who.int/iris/bitstream/handle/10665/280086/9789241515283-eng.pdf

https://apps.who.int/iris/bitstream/handle/10665/280085/9789241515276-eng.pdf