UNNATI कार्यक्रम

प्रश्न-हाल ही में UNNATI कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया जिसे द्वारा संचालित किया जा रहा है।
(a) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
(b) मानव संसाधन मंत्रालय
(c) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान
(d) कृषि मंत्रालय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 जनवरी, 2019 को डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा बेंगलुरू में ISRO के द्वारा संचालित UNNATI (Unispace Nanosatellite Assembly & Training) कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
  • UNNATI एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम है जिसे इसरो द्वारा बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण और शांतिपूर्ण उपयोग के पहले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की 50वीं वर्षगांठ (Unispace-50) मनाने के लिए एक पहल के रूप में प्रारंभ किया गया है।
  • यह कार्यक्रम भाग लेने वाले विकासशील देशों को नैनोसेटेलाइट की असेंबलिंग (Assembling), एकीकरण और परीक्षण के लिए सशक्त बनाने हेतु अवसर प्रदान करता है।
  • UNNATE कार्यक्रम को इसरो के U.R.Rao Satellite Centre द्वारा तीन साल के लिए आयोजित करने की योजना है।
  • इसरो का राव सैटेलाइट सेंटर 3 बैचों में इस कार्यक्रम को संचालित करके 45 देशों के अधिकारियों को लाभावान्वित करेगा।
  • ध्यातव्य हो कि वर्तमान में डॉ. के. सीवान इसरो के अध्यक्ष हैं।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.isro.gov.in/update/18-jan-2019/unnati-unispace-nanosatellite-assembly-training-isro