U.L.E.Z. लागू करने वाला विश्व का पहला शहर

प्रश्न-हाल ही में कौन सा शहर ‘अल्ट्रा लो इमिशन जोन’ (U.L.E.Z.) लागू करने वाला विश्व का पहला शहर हो गया?
(a) टोकियो
(b) मॉस्को
(c) पेरिस
(d) लंदन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 8 अप्रैल, 2019 को ब्रिटेन की राजधानी लंदन अल्ट्रा लो इमिशन जोन (U.L.E.Z.) लागू करने वाला विश्व का पहला शहर हो गया।
  • इस कानून के अनुसार लंदन में चलने वाले वाहनों को नए उत्सर्जन मानक (पेट्रोल चालित वाहन यूरो-4 मानक तथा डीजल चालित वाहन यूरो-6 मानक) को पूरा न करने पर दैनिक शुल्क देना होगा।
  • ज्ञात हो कि लंदन में अल्ट्रा लो इमिशन जोन की शुरूआत फरवरी, 2017 में हुई थी।
  • जिसके तहत लंदन के सिटी सेंटर में अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के लिए अतिरिक्त शुल्क वसूलने का प्रावधान किया गया था।
  • इस नियम के प्रभाव से इस जोन में प्रवेश करने वाले वाहनों की संख्या में भारी गिरावट आई। परिणामस्वरूप जहरीली हवा में लगभग 55% की कमी हुई।
  • U.L.E.Z. लंदन के पर्यावरण को साफ करने की योजना का दूसरा चरण है, जिसे टी-चार्ज की संज्ञा दी गई है।
  • इसके तहत लंदन में लाल बस सेवा का विस्तार किया जाना शामिल है तथा अक्टूबर, 2020  तक लंदन में करीब 9200 वाहनों को U.L.E.Z. के मानकों के अनुरूप करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theguardian.com/politics/2019/jan/05/londons-ultra-low-emission-zone-what-you-need-to-know