U-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2019

Asian U-15 Wrestling C'ships
प्रश्न-24 नवंबर, 2019 को ताईचुंग, चीनी ताइपे में संपन्न U-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2019 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
(a) 15
(b) 13
(c) 10 (d) 8
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 24 नवंबर, 2019 को U-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2019 ताईचुंग, चीनी ताइपे में संपन्न हुई।
  • इस चैंपियनशिप में भारत ने 13 स्वर्ण सहित कुल 28 पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
  • भारत ने 13 स्वर्ण, 14 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
  • फ्री स्टाइल स्पर्धा में भारत ने 10 स्वर्ण पदक जीते।
  • भारतीय टीम 225 अंकों के साथ पहली बार फ्री स्टाइल टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • कजाख्स्तान दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर रहा।
  • इस प्रतियोगिता में भारतीय युवा पहलवान दीपक ने 75 किग्रा. में विशाल ने 62 किग्रा. में, सग्गर जायलान ने 68 किग्रा. में और जतिन ने 85 किग्रा. भार वर्ग में फ्री स्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/wrestling/asian-u15-wrestling-championships-india-wins-four-more-gold-medals-sagar-jaglan-deepak-chahal-vishal-jatin/article30070578.ece

https://unitedworldwrestling.org/event/asian-championships-9?tab=team-rankings&weight-category=eadbbda1-0c5d-11ea-b2ec-080027548b1b