IOA द्वारा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की आम सभा का बहिष्कार

IOA pulls out of CGF General Assembly
प्रश्न-हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने ‘राष्ट्रमंडल खेल महासंघ’ (CWG) की आम सभा के बहिष्कार करने की घोषणा क्यों की है?
(a) 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से ‘बॉक्सिंग’ को बाहर करने के कारण।
(b) 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से ‘कुश्ती’ को बाहर करने के कारण।
(c) (a) और (b) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 26 जुलाई, 2019 को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत ‘राष्ट्रमंडल खेल महासंघ’ (CGF) की सितंबर में आयोजित आम-सभा के बहिष्कार की घोषणा कर दी।
  • इसकी वजह, 2022 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से ‘शूटिंग’ (निशानेबाजी) स्पर्धा को बाहर किया जाना है।
  • IOA ने CGF से मांग किया है कि इन खेलों में ‘शूटिंग’ को वापस लिया जाए और यदि हटाना है तो बढ़ाए गए खेलों पर विचार किया जाए।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में रोस्टर के तहत निशानेबाजी (शूटिंग) को बाहर कर दिया गया है और इसमें ‘महिला टी 20 क्रिकेट’, ‘बीच वॉलीबॉल’ तथा ‘पैरा टेबल टेनिस’ को शामिल किया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://newsonair.nic.in/Main-News-Details.aspx?id=369149

https://www.thehindu.com/sport/ioa-pulls-out-of-cgf-general-assembly-meet/article28725932.ece

https://sportstar.thehindu.com/shooting/commonwealth-games-2022-shooting-not-included-cwg-big-blow-for-india-medal-hopes-dashed/article28089400.ece