ICC क्रिकेट विश्व कप, 2019 में अफगानिस्तान का आधिकारिक प्रायोजक

Amul to sponsor Afghanistan
प्रश्न-हाल ही में किस भारतीय उत्पाद ने ICC क्रिकेट विश्व कप, 2019 में अफगानिस्तान का आधिकारिक प्रायोजक बनने की घोषणा की है?
(a) श्याम
(b) पराग
(c) अमूल
(d) ज्ञान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • भारत की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक कंपनी अमूल 30 मई, 2019 से इंग्लैंड एवं वेल्स की मेजबानी में होने वाले ICC क्रिकेट विश्व कप, 2019 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की प्रमुख प्रायोजक होगी।
  • अमूल ने इस हेतु अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से करार किया है।
  • अमूल का लोगो (Logo) विश्व कप मैचों के दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की जर्सी और ट्रेनिंग किट पर दिखाई देगा।
  • विश्व कप में अफगानिस्तान को अपना पहला मैच 1 जून, 2019 को ब्रिस्टल में ऑस्ट्रेलिया से खेलना है।
  • आईसीसी क्रिकेट विश्वकप, 2019- 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड एवं वेल्स में आयोजित होगा जिसमें 10 टीमें भाग ले रही है।
  • अफगानिस्तान ने विश्व कप, 2015 में जहां बतौर ICC के एसोसिएट देश के रूप में हिस्सा लिया था वहीं अब 2019 में पूर्ण सदस्य के रूप में खेलेगी।
  • केंट आरओ ICC क्रिकेट विश्व कप, 2019 में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य प्रायोजक होगा।
  • 3 मई, 2019 को श्रीलंका क्रिकेट की केंट के लोगो (Logo) लगी जर्सी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शमी सिल्वा ने जारी किया।
  • साथ ही MAS होल्डिंग श्रीलंका क्रिकेट टीम के विश्व कप अभियान का ‘वस्त्र भागीदार’ (Clothing Partner) होगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/cricket/icc-cricket-world-cup/news/2019-world-cup-amul-team-sponsor-for-afghanistan-cricket-team/article27026432.ecehttps://www.khaleejtimes.com/sport/cricket/indian-company-to-sponsor-afghanistan-in-2019-world-cup-